RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

बिहार:पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्णआडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारतरत्न’ दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई एवं शुभकामनायें।

पटना/बिहार 03 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिये जाने की घोषणा परबधाई एवं शुभकामनायें दी है।
मुख्यमंत्री ने आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाईएवं शुभकामनायें देते हुये उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि आदरणीय श्री लालकृष्णआडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया।आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला।आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है और उनसे कई चीजें सीखने का भी मौका मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्चसम्मान ‘भारत रत्न दिये जाने का केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है, इसके लिये माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूँ।

Related posts

पटना:हम ऐसा भवन तैयार करें जो खुद को भी अच्छा लगे:डॉ उदय कान्त

rktvnews

छत्तीसगढ़:‘मोर गांव, मोर पानी‘ महा अभियान: जल संरक्षण के लिए कांकेर में जोरदार पहल।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्कृत विद्यालयों के लिए सिंगल क्लिक से अंतरित की 2.30 करोड़ की राशि!संस्कृत का उत्थान, राष्ट्र और भारतीय संस्कृति का उत्थान: मुख्यमंत्री

rktvnews

राज्य सरकार की अभिनव पहल मिशन 2030 से राजस्थान की प्रगति को मिलेगी गति ‘युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी‘: मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की प्रगति का संकल्प होगा ‘विजन 2030 डॉक्यूमेंट‘

rktvnews

विश्व मधुमक्खी दिवस समारोह 2023

rktvnews

भोपाल: संपूर्ण रामायण का पाठ एवं पुस्तक “कैंसर से कैंसर तक संघर्ष” का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment