RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

संयुक्त संगठन भोजपुर विकास की राह पर बैठक आयोजित!सर्व सम्मति से एनजीओ फोरम गठित: सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 फरवरी।आज एक फरवरी को पीरामल फाउंडेशन द्वारा संस्था दिशा एक प्रयास भोजपुर के सभागार में जिला में कार्य करने वाले सभी गैर सरकारी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक सुनीता सिंह की अध्यक्षता आयोजित हुई।यह आयोजन एस्पिरेशनल भारत कॉलेबोरेटिव के अंतर्गत संचालित हुआ। कार्यक्रम संस्थाओं के प्रमुख लोगों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। दिशा एक प्रयास की सचिव डॉक्टर सुनीता सिंह ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।संयुक्त संगठन भोजपुर, विकास की राह पर आधारित बैठक की गई। उपस्थित सदस्यों ने विचार विमर्श के बाद एनजीओ की फॉरम बनाई । जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि एक साथ मिलकर समुदाय में क्षमताओं के अनुसार काम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा । एनजीओ फोरम के स्वयंसेवी संस्थाओं का प्रतिमाह सयुक्त बैठक करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में पीरामल फाउंडेशन से डा. असद जुनैद, सैयद अकरम हुसैन, स्मृति कुमारी, हिमांशु शंकर सिंह, मो. बेलाल अहमद और भोजपुर जिले के कार्यरत स्वयंसेवी संस्था कि सचिव कुमारी सुनिता सिंह, अंत्योदय चेतना मंडल के सचिव रामनाथ ठाकुर, राजाराम मोहन राय समिति संस्थान से चंद्र भूषण सिंह, नई आशा से जयप्रकाश दास, यथार्थ से भास्कर मिश्रा, संकेत एक सांस्कृतिक सोच से स्वामी नरेंद्र राधेय, शक्ति से ऋचा कुमारी, यूथ फॉर सेवा से आनंद कुमार, बद्री सेवा संस्थान से चंद्र मणि दुबे, कर्मभूमि से कुमारी पिंकी सिन्हा, गीता महिला सेवा संस्थान समिति से राधेश्याम उपाध्याय, समानता फाउंडेशन से पवन कुमार, जन जागृति से महेंद्र प्रताप सिंह, नारी सेवा निकेतन से बरमेश्वर सिंह, जागृति युवा मिशन से सुनील कुमार, उजाले कि ओर से शैलेश आनंद, सर्वहारा से अभिनव कुमार, नवीन शिक्षा निकेतन से बिमल कुमार राय और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुष संबंधी संसदीय परामर्श समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

समस्तीपुर:अग्निवीर में बहाली के लिए दलसिंहसराय बीएसडीसी के छात्रों का मार्गदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:ट्रेड यूनियनों एवं किसान मोर्चा का संयुक्त देश व्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में छठे एडवांसमेंट इन एंडयूरोलॉजी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment