RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

देहरादून/उत्तराखंड 29 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान की। चर्चा के दौरान उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जनपद की कक्षा 07 की छात्रा स्नेहा त्यागी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते हैं? जिसपर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी प्रकृति है कि वे हर चुनौती को चुनौती देते हैं। उसके कारण उन्हें सीखने को मिलता है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि उनके भीतर आत्मविश्वास है कि देश के 140 करोड़ देशवासी उनके साथ हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी, सारगर्भित और व्यावहारिकता से परिपूर्ण उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। इस माध्यम से प्रधानमंत्री ने लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा का आंकलन किसी भी एक परीक्षा में सफल या असफल होने पर नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रतिभा तथा बौद्धिक क्षमता किसी भी परीक्षा से ऊपर है। महान लोगों की जीवनी जरूर पढ़ें, इससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक सविता कपूर, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं राज्य के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षकगण जुड़े रहे।

Related posts

खामोशी के बीच भिखारी ठाकुर की तरह गंगा की गोद में समां गए रामाज्ञा राम! लोक गायिका कल्पना पटवारी ने भी अभी तक नही ली सुध।

rktvnews

मास्टर प्लान 2041 के माध्यम से सीलिंग संकट के स्थायी समाधान हेतु कैट ने किया एमनेस्टी स्कीम का आग्रह।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया आरडी 629, सतीपुरा पुलिया का निरीक्षण, कार्य कि गति तेज करने के दिए निर्देश!प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सभी बेहतरीन कार्य कर रहे:रूक्मणि रियार

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन कर अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment