RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत :उच्च न्यायालय न्यायाधीश ने खेकड़ा जिला कारागार का किया निरीक्षण!बंदियों से की मुलाकात जानी उनकी समस्या।

बागपत/उत्तर प्रदेश 27 जनवरी।आज उच्च न्यायालय, लखनऊ बैच के मा० न्यायमूर्ति, ओमप्रकाश शुक्ला ने अपने जनपद बागपत के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया साथ मे जिला जज संजीव कुमार पांडे ,जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ,जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्र मौजूद रहे।
उच्च न्यायालय, न्यायाधीश ने जिला कारागार में पुरुष बैरकों, पाकशाला का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन के संबंध में फीडबैक लिया और भोजन की गुणवत्ता भी देखी जो मौके पर अच्छी पाई गई ।उन्होंने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली कुछ कैदियों ने सरकारी वकील की मांग की उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी वकील के लिए प्रार्थना पत्र दें।
इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में चिकित्सक से जानकारी प्राप्त की जिसमें आज 14 मरीज भर्ती थे तो स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे उन्होंने एक्स-रे मशीन आदि के संबंध में जानकारी ली उन्होंने चिकित्सक को निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
माननीय समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय, पाकशाला व अन्य बैरकों का भ्रमण किया व बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला बैरक का निरीक्षण किया एवं महिला बन्दियों से समस्याएँ पूछी तथा जेल प्रशासन को उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
महिला बैरक में14 महिला कैदी मौजूद है जिनके साथ दो बच्चे भी हैं।
शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहे।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार पांडे, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अपर जिला जज शिवकुमार द्वितीय, सीजीएम राहुल कुमार सिंह ,जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्र, जेलर जितेंद्र कुमार कश्यप, खेकड़ा पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रीता सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:आकांक्षा योजना कर रही है होनहार विद्यार्थियों के सपने साकार।

rktvnews

बक्सर: 07 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

एंडोमेट्रिओसिस के बढ़ते मामले बन सकते हैं प्रेगनेंसी में रुकावट का कारण, कैसे करें समाधान : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

गिरिडीह:पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालगंज में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

rktvnews

एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया।

rktvnews

Leave a Comment