RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जननायक कर्पूरी चर्चा’ अभियान के क्रम में कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचे डॉ विनोद।

बक्सर /बिहार 24 जनवरी। 22 जनवरी 2024 को ‘जननायक कर्पूरी चर्चा’ अभियान के क्रम में कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचने के बाद और उनके परिवारजनों से मिलने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के सचिव सह बीकेएसयू सीनेट सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया की जब हम जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय,बक्सर के अध्यक्ष गणपति मंडल, अधिवक्ता मनोज कुमार ठाकुर के साथ कपूरी ग्राम, समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पैतृक आवास पहुंचे तो बांस के घेरे के अंदर उनका ढहा-ढिमलाया वह घर देखकर हमसबकी आंखों से यों ही आंशु रोके नहीं रुके। वहां से कुछ ही दूरी पर हटकर पुराना घर जहां पर कर्पूरी जी रहते थे वहां सरकार ने पक्का मकान बनवा दिया है जहां कर्पूरी जी के छोटे भाई का परिवार रहता है।जो अभी कर्पूरी ठाकुर स्मारक के रूप में विद्यमान है। उससे थोड़ी दूरी पर रामनाथ ठाकुर जी ने एक साधारण नया मकान बनवा लिया है। यहीं पर रामनाथ जी सपरिवार रह रहे हैं। उन्होंने कहा की कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम के बाद जब हमलोग वहां पहुंचे तो अपने पूरे परिवार के साथ सरल स्वभाव के धनी माननीय राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर जी बहुत ही आह्लादित हुए और अपनी पुत्री (प्रिंसिपल) नमिता और दामाद रंजीत कुमार कमिश्नर कष्टम मुंबई के साथ संयुक्त रूप से हम सबको जो सम्मान दिया वह सदा अविष्मरणीय रहेगा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिलने से हम सभी बिहार के 15 करोड़ जनता के साथ-साथ देश के तमाम दबे,कुचले,पिछड़े एवं अकलियत के लोग एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले तमाम लोग अहलादित हुए हैं इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई देते है।

Related posts

17 सितंबर को आरा में दिव्यांगजनों को मिलेगी ट्राई साइकिल।

rktvnews

भोजपुर:वेतन को लेकर महिला कॉलेज आरा में शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

10 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में चालकों की लापरवाही को बताया चिंताजनक, बोले… कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का अनुपालन करें नागरिक।

rktvnews

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया 10 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

नई दिल्ली:डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment