RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान:राजभवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया!राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

जयपुर/राजस्थान 24 जनवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्थानीय निवासियों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं है बल्कि साहित्य, संस्कृति और कला की दृष्टि से भी इसने देश को निरंतर संपन्न किया है।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश राज्य के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। उन्होंने बताया कि मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की।
उन्होंने उत्तर प्रदेश को भारत की विविधता में एकता की विशिष्ट भूमि बताते हुए कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का यही ध्येय है कि ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की हमारी गौरवमयी संस्कृति को स्मरण करते हुए देश के विकास में भागीदार बन सके।
उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध अग्रवाल, नेहा गिरी, अर्चना सिंह, शुचि त्यागी, आरती डोगरा, वन सेवा की अधिकारी कविता सिंह आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

Related posts

बक्सर: डीएम ने माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर में बक्सर विधान सभा के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की रणनीतिक पहल से इस्पात उत्पादन के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ी, आयात कम हुआ।

rktvnews

मध्यप्रदेश में ‘सेफ क्लिक 2026’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने शराब और गाड़ी के साथ युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: डीएम का जनहित में बड़ा कदम,अवैध रूप से आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर कार्रवाई के आदेश।

rktvnews

बिहार सरस मेला: जीविका दीदियों ने अब तक 12 करोड़ 50 लाख का किया व्यापार।

rktvnews

Leave a Comment