RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा:जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक।

नवादा/बिहार 24 जनवरी।जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक हुई। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता रैली निकालें। जिला में सड़क सुरक्षा की व्यापक प्रचार-प्रसार ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी कराना सुनिश्चित करें। यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क सुरक्षा के लिए निर्देश दिया गया कि लापरवाही से चलने वाले लोगों के लिए लागातार रोको-टोको अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, जो बार-बार नहीं मिलेगी। इसलिए सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का अनुपालन अवश्य करें।
मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को हरि झंडी दिखाकर रवाना किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सड़क सुरक्षा अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावे हमलोग विभिन्न माध्यमों से सड़क सुरक्षा के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ट्रैफिक रूल के अनुपालन के लिए जनता को स्वयं भी जागरूक होना होगा।उन्होंने कहा कि सभी के लिए जान किमती है। इसके लिए सभी को जागरूक होना भी होगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से -सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ ग्रहण, वाहन चालकों का प्रशिक्षण, जागरूकता रैली, विद्यालयों/महाविद्यालयों में पेंटिंग, क्वीज प्रतियोगिता, रोको टोको अभियान, विशेष वाहन जॉच अभियान आदि।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मु0), अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, वरीय उप समाहर्त्ता, एमभीआई डीआरएम आईआरएडी आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक।

rktvnews

सीसीआई ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

चतरा:28 नवंबर को 10 प्रखण्ड के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक में की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

Leave a Comment