RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेगा;जिला पदाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जनवरी।स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक युग पुरुष,नेता जी पदवी से विभूषित सुभाष चन्द्र बोस की जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जिला प्रशासन और नवोदय संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नेताजी मोड़ स्थित प्रतिभा स्थल पर राजकीय समारोह देश पराक्रम दिवस के रूप में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी राज कुमार , अतिथि उप विकास आयुक्त विक्रम वीर कर, नगर आयुक्त विरोध कुमार भगत,जिला मुख्यालय उपाधीक्षक बिनोद कुमार सिंह , सामान्य प्रशाखा प्रभारी ऋषभ राज एवं अन्य पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण अर्पित कर इनके वीरता, बलिदान राष्ट्र प्रेम पर विस्तार से चर्चा की गयी।
जिला वासियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन पूरे देश में महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन और अहिंसा को लेकर चलाया जा रहा था जबकि दूसरे तरफ युवाओं की टीम पूरे जोश में जल्द से जल्द परतंत्रता से मुक्ति चाह रहे थे जिसका नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस कर रहे थे। युवाओं से आह्वान किया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।सुभाष चंद्र बोस अपनी नेतृत्व क्षमता से देश-विदेश तक आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। नेताजी का नाम स्वतंत्रता आंदोलन में सदा अविस्मरणीय और स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार सिन्हा एवं संचालन नवोदय संघ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के सचिव अधिवक्ता डी.राजन ने किया।
जयंती समारोह मे आरा नगर प्रमुख सरदार गुरु चरण सिंह, प्रो र्निमल कुमार सिंह,सुनिल नैयर, राणा प्रताप सिंह, डाक्टर किरण कुमारी, चितरंजन कुमार सिन्हा, अजित रंजन, कुमार र्निमल,श्र जितेन्द्र सिंह, अनुप कुमार तिवारी, सतीश सिन्हा,चन्द भानु गुप्ता, डाक्टर संदीप कुमार, यशवंत नारायण , मनोज नाथ, मुकुन्द नन्दन, आदित्य विजय जैन,डाक्टर अश्विनी कुमार सिन्हा,ड मृत्युंजय कुमार वर्मा,राज नन्दे, बिनोद कुमार सिंह, चुन्नु,विनय कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार केशरी, रोहित कुमार पाठक, प्रेम सिंघानिया,संचित प्रजापति, कमलेश कुन्दन आदि रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पिता से अलग हुए लड़के से महीनों तक बंधुआ मजदूरी कराए जाने की पीड़ा पर स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

वैशाली:राघोपुर के फतेहपुर में पहली बार आयोजित हुआ वीर बालक महोत्सव, चार साहबजादों के बलिदान को किया गया नमन।

rktvnews

भारत के सुरक्षा तंत्र को साइबर युद्ध, हाइब्रिड युद्ध, अंतरिक्ष आधारित चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध जैसे उभरते खतरों के अनुसार अनुकूल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

भोपाल:गौ-शालाऔं को स्वावलंबी बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नवादा: डीएम और डीडीसी ने दिल्ली के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment