RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना का दौरा किया, खाद-यूरिया की आपूर्ति को लेकर जताया भरोसा।

फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री अलग है, लेकिन मिनिस्ट्री राज्य की डिमांड के आधार पर निरंतर फर्टिलाइज़र की आपूर्ति में लगी हुई है: शिवराज सिंह

आज भी 1500 मीट्रिक टन खाद की सतना में आपूर्ति की गई है: शिवराज सिंह

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)11 सितंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना, मध्य प्रदेश का दौरा कर एक्सिलेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने सतना में खाद व यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर बातचीत की और कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, केंद्र सरकार की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि किसानों तक खाद और यूरिया पर्याप्त मात्रा में पहुंचे।
शिवराज सिंह ने कहा कि “खाद की समस्या के बारे में कुछ मित्रों ने ज्ञापन दिए हैं। हमारे लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। केंद्र सरकार प्रयासरत है। फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री तत्परता से कार्य कर रही है। फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री राज्य की डिमांड के आधार पर निरंतर फर्टिलाइज़र की आपूर्ति कर रही है। अगर सतना ज़िले में देखें, तो पिछले साल इस समय तक यूरिया की 23,585 मीट्रिक टन खपत हुई थी, इस बार 27 हज़ार 700 मीट्रिक टन अभी सतना ज़िले में यूरिया आ चुका है।
श्री चौहान ने कहा जैसे ही संज्ञान में बात आई, मैंने प्रशासन और राज्य सरकार से चर्चा की। लेकिन इस बार बारिश अच्छी हुई है, बोवनी का इलाका जिसमें धान सम्मिलित है, यूरिया की जरूरत ज़्यादा पड़ती है, उसके कारण यूरिया की मांग ज्यादा है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि आज भी सतना में 1500 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है। आगे भी निरंतर आपूर्ति के प्रयास जारी रखे जाएंगे। ज़रूरत पड़ेगी तो फिर फर्टिलाइज़र मिनिस्ट्री के साथ भी बात करेंगे तथा राज्य सरकार के साथ चर्चा करके व्यवस्था और कैसे बेहतर बने और ज़रूरत कैसे पूरी हो, उस दिशा में कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से दून बौद्ध समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे बैठक।

rktvnews

31वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-23 की तैयारी पर कार्यशाला!एकदिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक दिशा- निर्देशन सह प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया पतंग उत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

म्यूजिकल कॉन्सर्ट में फरहान अख्तर की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का जीता दिल।

rktvnews

भोजपुर: संस्कार भारती और पल्लवी ब्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment