RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:भारत निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार वोटर लिस्ट का किया गया प्रकाशन।

गोपालगंज/बिहार 22 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन करने के संबंध में सभी राजनैतिक दल के साथ बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में भारत निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया सभी बूथ पर प्रकाशन किया गया है। बैठक में सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी व्यक्ति का यदि नाम जुड़वाने से छुट गया है तो फार्म भरके अपना नाम जुड़वा सकते हैं। बीएलए 2 इस कार्य हेतु बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में किए गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कुल 18 से 19 वर्ष के 31307 युवा का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। अंतिम प्रकाशन की तिथि को गोपालगंज जिला अंतर्गत कुल 2010612 मतदाता हैं। लिंगानुपात पूरे बिहार में 970 है जोकि सबसे ज्यादा है। पिछले साल यह 938 था। 28 अक्टूबर से 6 जनवरी के बीच में 120303 फार्म-06 एवं 57223 फार्म-07 तथा 50032 फार्म- 08 लिया गया है। पी0डब्लू0डी0 के अन्तर्गत जो वोटर आते है यदि उनका नाम मतदाता सूची में मार्क नही है वैसे मतदाता वोटर हेल्प लाईन एप से अपने नाम को मार्क कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध करने हेतु डोर टू डोर बीएलओ ने सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची आयोग के निदेशानुसार सभी को उपलब्ध करा दिया गया है। EVM की जागरूकता वैन सभी विधानसभा में मतदाताओं को hands on हेतु भेजी गई है। सभी के सहयोग से अधिकतम लोगों को जागरूक किया जा सकता है।
बैठक में उप उप निर्वाचन पदाधिकारी एवम अवर निर्वाचन पदाधिकारी तथा मीडिया के लोग मौजूद रहे।

Related posts

प्रोफेसर गोबर्धन दास ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रो कमला नंद सिंह स्मृति खेल महोत्सव:जूडो और भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

आदित्य एल1 की सफलता सूर्य के रहस्यों की खोज में एक पथ प्रदर्शक प्रयास साबित होगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment