RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक ने अवैध रूप से आयातित 2 करोड़ रुपये मूल्‍य की 12.22 लाख सिगरेट जब्त की।

नई दिल्ली/21 जनवरी।दिल्ली सीमा शुल्क निवारक ने, विशिष्ट जानकारी के आधार पर 20/21 जनवरी 2024 को अवैध रूप से आयातित/तस्करी और भंडारण की गई विदेशी मूल की सिगरेट का एक मामला दर्ज किया है। विभिन्न ब्रांडों, जैसे ईएसएसई, मोंड, डनहिल, डेविडॉफ, गुडांग गरम, प्लैटिनम सेवन आदि, की कुल 12.22 लाख सिगरेटें जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त सिगरेट के आधार पर इनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है और इन सिगरेटों की एकदम सही कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।
कटरा बरियान, नयाबांस, दिल्ली-06 इलाके में दो दुकानों और तीन गोदामों की तलाशी ली गई।
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उपरोक्त दुकानों और गोदामों में विदेशी मूल के सिगरेट के विभिन्न ब्रांडों के अवैध आयात, भंडारण और आपूर्ति की गतिविधियां चल रही थीं। सिगरेट के पैकेटों पर कोई निर्दिष्ट वैधानिक स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी नहीं थी, अन्यथा इन पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत कर लगाया जा सकता था। ऐसा संदेह है कि इन सिगरेटों को अवैध रूप से आयात किया गया था, इन पर लगने वाले सीमा शुल्क की चोरी की गई थी तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022 का उल्लंघन किया गया था और घरेलू बाजार में इनकी आपूर्ति की जा रही थी।
इस मामले में आपूर्तिकर्ताओं/डीलरों और अन्य हितधारकों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

भोजपुर: श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:केवीके में हुआ पौधरोपण, कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर: आयुक्त की अध्यक्षता में की गई भोजपुर एवं बक्सर जिले की अभियोजन और अपराध नियंत्रण संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:प्रज्ञा केंद्रों की कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने की ऑनलाइन मोड में समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वाईस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हृदय दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली प्रभातफेरी,सुबह में टहलना बहुत जरूरी:सीएस डा शिवेंद्र कुमार सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment