RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 21 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोर्ड फ़ॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) द्वारा आगामी 22 फरवरी से 3 मार्च तक देहरादून में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम भी सहभागी बनेगी। छत्तीसगढ़ की टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की वेटरन क्रिकेट टीम के इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तरुणेश परिहार, राजीव सोनी, इंद्रजीत सिंह खालसा, सोनू सलूजा, राजेश सहित छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: जिले में सैनिक स्कूल की मांग, जदयू नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र।

rktvnews

कुम्भ दुनिया का अनोखा उत्सव है : मिलिन्द पराण्डे

rktvnews

भारत आज सबके साथ बराबरी पर है और विश्व भारत के नेतृत्व के लिए तैयार है : डॉ. सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अक्टूबर 25

rktvnews

“कुंग फू पांडा मुझे खुश करने की वजह बन गया है; पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं”: जैक ब्लैक

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment