RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रायपुर : श्री रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल ने घरों एवं मंदिरों में उत्सव मनाने एवं दीप दान करने की अपील की।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 21 जनवरी।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश एवं प्रदेश के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित श्रीराम लला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह पवित्र अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए मेरा आग्रह है कि आप अपने घरों में उत्सव मनाएं और दीप जलाएं, रोशनी करें और दीपदान करें। स्थानीय मंदिरों में भी समारोह आयोजित करें। इस प्रकार से हम इस पवित्र अवसर पर श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह प्रदर्शित करें। ऐसे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम एकता और सद्भावना को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं।
राज्यपाल ने आम जनता से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए हम एकजुट हों। भगवान श्री राम का आशीर्वाद हमारे देश और हम सबके जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।

Related posts

भोजपुर:डीडीसी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं क्लस्टर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

व्यंग्य:हमसफर फ्लाईओवर और गुमशुदा चौराहे🤓

rktvnews

शिवानी ने अपनी बहन के साथ खास रिश्ते को किया साझा,‘सत्या-साची’ देख हुई भावुक।

rktvnews

आरा के महादेवा हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर महाआरती संपन्न। हनुमान चालीसा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा।

rktvnews

इंदौर जिले में मिलावटखोरों के ‍विरूद्ध चल रहे अभियान को किया जायेगा तेज।

rktvnews

Leave a Comment