RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मैं किसी बहिश्त का तसव्वुर नहीं करता…! : वल्लभ

वल्लभ

मैं किसी बहिश्त का तसव्वुर नहीं करता !

सात महीने ये
या बारह महीने साल आईन्दा के
या फिर खुद की इबारत अराइयाँ करते
दो चार इधर उधर पड़े
गुमनाम मिसरों जैसे कुछ दिन
क्या अजब है कि
इस हुज़ूम-ए-ग़म से
साँसें तो चलती हैं लेकिन
इन सिलों से ना तो
ज़िन्दगी बसर होती है
और ना टिक ही पाता है
कोई मौसम कायदे से यहाँ
मद्धम पड़ता जा रहा है ख़रामा
दिनों से मंसूब उजाला
सूरज अपने आख़री मंज़र में है
एकदम मुख़्तलिफ़ है
इस धूसर जाड़े का नक़्श
पिछली सर्दियों के मुक़ाबिल
मिजाज अलहदा है
अबकी पुरवाई का
न मक़बूल , न मरदूद
न बेगुनाह , न गुनहगार
न मुखबिर , न मुफ़सिद
इस बेज़ार मुसीबत की ताब
छूने को जिगर चाहिये
आखिर कब तक?
पूछता है कोई
धुन्ध के सिवा और क्या है?
मैं देखता हूँ अपनी क़ुव्वत
और कहता हूँ अहल-ए-शहर से
तो आखिर होना भी क्या था!
इन रंजो का तहम्मुल
क्योंकर करूँ फिर सोचता हूँ
मैं तो अब भी
किसी बहिश्त का तसव्वुर नहीं करता।

Related posts

पटना:कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने अमित शाह पर लगाया बाबा भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होगा एतिहासिक : राजेश्वर पासवान

rktvnews

अब मतदाता सूचियों में विदेशी नामों का हौवा।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले में नौरंगदेसर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:14 दिसंबर 23

rktvnews

बागपत:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment