RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महेंद्रगढ़:उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम रिहर्सल आयोजित!24 को होगी फाइनल रिहर्सल।

महेंद्रगढ़/हरियाणा 20 जनवरी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 26 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में आज मॉडल संस्कृति स्कूल में मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम रिहर्सल का आयोजन किया गया। फुल ड्रेस फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी।
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तहसीलदार मदन लाल शर्मा की देखरेख में चल रही है। श्री शर्मा ने बताया कि मार्चपास्ट की प्रथम रिहर्सल में एनसीसी सीनियर व जूनियर ग्रुप के अलावा अन्य विभिन्न स्कूलों की लगभग 13 टुकडिय़ों ने भाग लेकर भव्य प्रदर्शन किया।गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति तथा हरियाणा की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएंगे जिसकी प्रथम रिहर्सल आज करवाई गई तथा फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को करवाई जाएगी।
तहसीलदार मदन लाल शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सरकार की नीतियों एवं सामाजिक बुराईयों को लेकर सुन्दर झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा जिनकी भी तैयारियां चल रही है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल कुमार, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा, अधीक्षक सुदेश पूनिया, मास्टर राजेश शर्मा झाडली, मास्टर हरीश रोहिल्ला सहित विद्यालय स्टाफ के अलावा विभिन्न स्कूलों की टीमों के साथ इंचार्ज उपस्थित थे।

Related posts

श्री भूपेंद्र यादव ने मुंबई के जुहू बीच पर जी20 मेगा बीच क्लीन अप अभियान में भाग लिया।

rktvnews

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी पर की मां दुर्गा की आराधना,राज्य की सुख और शांति की कि कामना।

rktvnews

भोजपुर:नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम हेतु 13 जून तक प्रशिक्षण के लिए मांगा गया नाम।

rktvnews

मध्यप्रदेश के कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस।

rktvnews

पटना:’प्रकृति-राग’ के कृतात्मा कवि थे आचार्य कलक्टर सिंह ‘केसरी’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment