RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

200 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड मिनी हाईवा,100 सीएफटी बालू लोड एक ट्रैक्टर जप्त।

हाईवा चालक और ट्रैक्टर चालक को सदर थाना चतरा को कार्रवाई हेतु किया गया सुपुर्द।

एमएस महसूश एंजिकों प्राइवेट लिमिटेड के पत्थर भंडारण क्षेत्र का भी किया गया जांच।

चतरा/झारखंड 20 जनवरी।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा लगातार चलाया जा रहा है जांच व छापेमारी अभियान। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि खनन कार्यालय के खान निरीक्षक द्वारा आज देर शाम तक जिले में जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा जोरी मुख्य मार्ग लरकुवा मोड़ के पास 200 सीएफटी स्टोन चिप्स लोड मिनी हाईवा जिसका वाहन नंबर JH 13H 4264 है। इसी दौरान चतरा चौपारण मुख्य मार्ग पर एक 100 सीएफटी बालू लोड ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 13A 8439 है। हाइवा चालक अभय प्रताप सिंह व ट्रैक्टर चालक सनोज भुईया दोनो वाहन चालकों को कार्रवाई हेतु सदर थाना चतरा को सुपूर्द कर दिया गया है। वहीं खनिज लोड दोनो वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
आगे उन्होंने बताया हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मौजा गोसाईडीह स्थित एमएस महसूश एंजिकन प्राइवेट लिमिटेड अनुज्ञप्ति प्राप्त पत्थर भंडारण क्षेत्र का औचक निरीक्षण उनके मुंशी अभय नारायण शानू की उपस्थिति में की गई। भंडारण क्षेत्र पर पत्थर का भंडारण पाया गया। भंडारित पत्थर खनिज पर जांच उपरांत नियमानुसार करवाई की जाएगी। भिन्न भिन्न स्थलों पर सदर थाना पुलिस बल के साथ अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन और भंडारण का जांच भी किया गया।

Related posts

भोजपुर लोजपा (रा)जिला अध्यक्ष राजेश्वर ने बाटा घर घर तिरंगा ।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर की अध्यक्षता में श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरित हाइड्रोजन पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

BRICS इंटरनेशनल फ़ैशन फ़ेडरेशन की घोषणा के लिए 50 से ज़्यादा देश एकजुट हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें याद किया।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएल परिवारों को कैंप लगाकर दिया गया गैस कनेक्शन।

rktvnews

Leave a Comment