RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का किया औचक निरीक्षण।

देहरादून/उत्तराखंड 19 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटनेस तथा स्वच्छता का जायजा लिया।
अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा बिडिंग के निर्देश दिए। एसीएस ने बिडिंग की व्यवस्था को प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से करने तथा सम्बन्धित अधिकारियों को अनुभागीय कार्यालयों को कार्मिकों के लिए गरिमापूर्ण वर्क इनवाइरमेंट बनाने के साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव एस एन पाण्डेय सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी छः अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, व्यवस्थाधिकारी, कार्मिक व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने वीसी के माध्यम से की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया सदर प्रखंड स्थित ओढ़नपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

एनएडीए इंडिया ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एम्स, कल्याणी के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में स्नातकोत्तर और स्नातक चिकित्सा शिक्षा क्षमता में व्‍यापक विस्तार को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment