RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का किया वितरण।

पटना/बिहार (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 19 जनवरी। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के जगजीवन नगर , चितकोहड़ा में 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया।
दीदीजी की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने कहा कि ठंड का समय गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए कठिन समय होता है।शहर में शीत लहर चलने लगी है ,ऐसे में गरीबों के पास अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए साधन नहीं हैं।ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है।समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए।समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है। यदि हम ठंड के मौसम में किसी को गर्म वस्त्र देते हैं तो इससे बेहतर कोई भी अन्य कार्य नहीं हो सकता है।
डा. नम्रता आनंद ने बताया ,कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है।उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए वितरण कार्य निरंतर जारी रहेगा। दीदीजी फाउंडेशन के लोग हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब एवं असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर हमारे फाउंडेशन की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसलिए हम सभी को उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं गर्म कपड़े पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Related posts

डीपीआईआईटीने सीमेंट उत्पादन डेटा के संग्रह के लिए सीआईएस पोर्टल पर भारतीय सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया।

rktvnews

विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन को लेकर हुई समीक्षा।

rktvnews

तीन दिवसीय श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य शतरंज चैंपियनशिप संपन्न!शतरंज का खेल बच्चों में तर्क शक्ति और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदी कैदियों को सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान:अब पक्षियों के साथ कृष्ण मृग की अठखेलियों से आबाद हो रहा केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान! लगभग दो दशक के बाद कृष्ण मृग के शावक का हुआ जन्म।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव आदित्य सुमन ने वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार संबधी निबंध प्रतियोगिता का कराया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment