RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत न्याय मार्च निकाला।

आरा/भोजपुर 17 जनवरी।इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर अपने देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आरा (भोजपुर) में न्याय मार्च निकाला।
मार्च आरा पार्टी कार्यालय से निकल बस स्टेंड पहुंच सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए अरवाईए के बिहार राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने कहा की आज पूरा देश भयंकर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है.केन्द्र सरकार ने साल में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था।आज 10 साल के शासन काल मे देश के 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय करोड़ों लोगों की नौकरी छिन ली। मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले तमाम संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति से लेकर प्राकृतिक संसाधनों को भी अडानी जैसे कॉरपोरेट के हाथों बेच दिया है।
अब मोदी सरकार नफरत फैला कर 2024 में पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है। आरवाईए पुरे देश में नौजवानो को संगठित करते हुए मोदी सरकार के दस साल पूरे होने पर इनके तबाही-बर्बादी-विनाश का हिसाब क़िताब करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में देश का नौजवान भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।
जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी ने कहा कि बीजेपी- आरएसएस हर दिन व हर स्तर पर संविधान और लोकतंत्र को कुचल रहे है, उन्होेंने कहा कि आज हिंदुस्तान में उन्माद-उत्पात कोई अपवाद की घटना नहीं बल्कि एक नियम बन गया है।पूरे देश में आतंक का शासन चल रहा है।
इसलिए, जरूरत इस बात की है कि शिक्षा , रोजगार के साथ – साथ देश के संपदा को बचाने एवं संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में नौजवानों की एक बड़ी एकता कायम हो रही है जो भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
आज के इस कार्यक्रम में राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन, जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी, नगर सचिव दिलराज प्रितम,उपाध्यक्ष विशाल कुमार, आईलाज नेता अमित कुमार बंटी, किसान नेता अभय सिंह, पंकज कुमार, मनीष यादव, संजय साजन, हरिनारायण, राजेश कुमार,राहुल कुमार, धनंजय कुमार, रौशन कुशवाहा, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर ने ग्राम पंथ पिपलाई में नमो ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन से नैनो उर्वरक छिड़काव प्रदर्शन देखा।

rktvnews

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया अनुमंडल,प्रखंड कार्यालय, रेफरल अस्पताल सुभाष चंद्र बोस का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा :प्रधानमंत्री ने अनुजा निगम ऋण योजनाओं के लाभार्थियों से किया ऑनलाइन जनसंवाद।

rktvnews

Leave a Comment