RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दरभंगा:ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों के वर्ग – 08 तक के कक्षा को अब 21 जनवरी तक किया गया स्थगित।

दरभंगा/बिहार 16 जनवरी। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान (विशेष रूप से सुबह और शाम के समय) को देखते हुए पुनः दरभंगा जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आँगनवाड़ी केन्द्र सहित) में वर्ग – 08 तक शैक्षणिक गतिविधि को 21 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ग – 09 से ऊपर के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि वे ऊपर उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुननिर्धारित करेंगे।
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय की अवधि में उपस्थित रहेंगे।

Related posts

गिरीडीह:नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ गिरिडीह: जागरूकता रैली के माध्यम से दिया गया सामाजिक परिवर्तन का संदेश।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व कर्नल राणा प्रताप द्वारा कराया गया चूड़ा दही का भोज।

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना से 94 लाख घरेलू व 12 लाख कृषि उपभोक्ता हो रहें हैं लाभान्वित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत में बुज़ुर्ग आबादी की समस्याएँ।

rktvnews

गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित “अबुआ आवास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

Leave a Comment