RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा/बिहार 16 जनवरी।समाजिक अधिकारिता मंत्रालय एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय दरभंगा द्वारा बीकेडी जिला स्कूल के सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री नेहा कुमारी ने दीप प्रज्वलन में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे देश में एक ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है,जिसमें वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के लिए नशा का कोई स्थान नहीं हो।
उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में इस बात की विशेष व्यवस्था की गई है कि राज्य नशीले एवं मद्यपान सेवन को प्रोत्साहित नहीं करेगा और ऐसा प्रयत्न करेगा कि भारत की जनता व भावी पीढ़ी इस बुराई से सदैव दूर रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने मद्यनिषेध अभियान चला रखा है,यहाँ मद्यपान पूर्णतः प्रतिबंधित है और इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
हमारे देश के महानायकों ने ऐसा संकल्प लिया था कि हम भारत को ऐसा देश बनाएंगे,जो विकास के मार्ग पर चलेगा और जिसमें नशे के लिए कोई स्थान नहीं होगा।
नशे की बुराई के संबंध में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा कि नशा मनुष्य से सोचने समझने की शक्ति को क्षीण लेता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हमारे वर्तमान एवं भावी पीढ़ी युवाओं के बीच नशामुक्ति संदेश जाए,वे नशामुक्त भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित हो और सब लोग मिलजुलकर समाज का माहौल बदले ताकि समाज मे किसी प्रकार का नशा कोई न करे।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को शपथ दिलाई की नशा मुक्त भारत बनाने के लिए सभी लोग कोशिश करेंगे जिसमें- अस्पृश्यता या शराब और दूसरी नशीली चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। साथ ही न वे स्वयं नशा का सेवन करेंगे,न किसी परिचित को नशा का सेवन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
नशे के कारोबार को रोक कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करेंगे तथा स्वयं को, अपने घर को, समाज को तथा राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का सपना साकार करेंगे।

Related posts

भोजपुर जिले में मेंटेनेंस हेतु सरैंया PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित।

rktvnews

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला का समापन! संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने प्रशिक्षकों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

राजस्थान:खानों के माइनिंग प्लान व माइनिंग योजनाओं का ऑनलाईन अनुमोदन शुर : प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भूटोकोड़िया पंचायत के विद्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

रांची:मनरेगा कोई योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है : के श्रीनिवासन

rktvnews

Leave a Comment