RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

ऐपवा ने राज्यव्यापी आहवान के तहत आरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन!शहरी महिलाओं के लिए रोजगार योजना लागू किया जाए-ऐपवा

33% महिला आरक्षण विधेयक 024 में ही लागू करे मोदी सरकार-संगीता सिंह

फुलवारी शरीफ की दो नाबालिग बच्चियों के बलात्कारी-हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए-शोभा मंडल

आरा /भोजपुर 16 जनवरी।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन (ऐपवा) के राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया!महिला आरक्षण कानून को (पिछड़ी, दलित- आदिवासी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण के साथ) 2024 के चुनाव में लागू किया करने,महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़क भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने,बीएचयू की छात्रा के बलात्कारी भाजपा आईटी सेल के कुणाल पांडे समेत सभी बलात्कारियों को सजा की गारंटी की गारंटी करने, फुलवारी शरीफ की दो नाबालिग बच्चियों के बलात्कारी-हत्यारों को गिरफ्तार करने,रसोई गैस की कीमत ₹500 फिक्स करने,स्नातक (पीजी) तक लड़कियों की शिक्षा मुफ्त करने,वृद्धा,विधवा,विकलांग पेंशन न्यूनतम ₹3000 करने,सभी पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र बने और स्वास्थ्य सुविधाओं का निजीकरण करने,मनरेगा में 200 दिन काम ₹600 मजदूरी की गारंटी करने,शहरी महिलाओं के लिए रोजगार योजना लागू करने,स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं को रोजगार की गारंटी करने,रसोईया,आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम ₹10000 मानदेय करने, महाजनी प्रथा पर रोक लगाने,माइक्रोफाइनेंस संस्थानों को नियंत्रित करने,दहेज़ प्रथा और महिलाओं पर हिंसा पर रोकने की मुकम्मल व्यवस्था करने आदि मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया!प्रर्दशन के बाद सभा आयोजित किया गया!प्रर्दशन का नेतृत्व ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह एवं नगर अध्यक्ष शोभा मंडल ने किया!प्रर्दशन के बाद सभा आयोजित की गई!
प्रर्दशन को संबोधित करते हुए ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि मोदी की सरकार में महिला सशक्तिकरण के बारे में बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई थी लेकिन इनकी सरकार ने महिलाओं पर जो शोषण-जुल्म का तांडव जारी है और तांडव सत्ता के संरक्षण में जारी है!बलात्कारियों को सजा देने की बजाय बलात्कारी प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवा कर शोभा बढ़ा रहे हैं!
प्रर्दशन को संबोधित करते हुए ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल ने कहा कि मोदी सरकार में मंहगाई चरम पर पहुंच गया है,रसोई गैस,खाद्य पदार्थ,पेट्रोल पदार्थों की कीमतें सरकार की बजाय कारपोरेट घरानें तय कर रही है!यानि देश में एक तरह पूंजीपतियों की सरकार चल रही है!इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में देश की महिलाएं मोदी सरकार को गद्दी से उखाड़ फेंकने का काम करेगी!प्रर्दशन के बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम मांग-पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया!
प्रर्दशन में कलावती देवी,पुष्पा देवी,सोनामति देवी,ज्ञानती देवी,गीता देवी,पुनम देवी,गायत्री देवी,लालती देवी,अशोका देवी,दया देवी शामिल थी।

Related posts

रायपुर : जल जगार अभियान की हुई शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर : बिना बिजली दिए किसानों को आ रहे बिल,बिल माफी को ले अधीक्षण अभियंता को दिया गया आवेदन: कयामुद्दीन

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा थावे प्रखंड, थावे मन्दिर तथा कुचायकोट प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

देहरादून:राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा करवा चौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया गया।

rktvnews

शाहरुख पठान ने जेल अधिकारियों पर लगाया असॉल्ट करने का आरोप।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment