RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

देश के बहुचर्चित शायर मुनौवर राणा के निधन पर जन संस्कृति मंच, आरा ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शायर मुनौवर राणा(फोटो, सोशल मीडिया)

आरा/ भोजपुर 15 जनवरी।जन संस्कृति मंच , आरा-भोजपुर ने देश के बहुचर्चित शायर मुनौवर राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज दोपहर जसम के राज्य अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के आवास पर एक बैठक हुई । इस बैठक में मनौवर राणा को याद करते हुए जीतेंद्र कुमार ने कहा कि मनौवर राणा एक बेहतरीन शायर थे जिन्होंने ‘माँ’ को केंद्र में रखकर एक से बढ़के एक शेर रचे। उन्होंने ममत्व को खूब सम्मान दिया । बैठक में उनके मशहूर शेर भी पढ़े गए।
‘बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगर माँ सब से कह रही है कि बेटा मज़े में है’ इस शेर को पढ़ते हुए कवि सुमन कुमार सिंह ने कहा कि मनौवर राणा ने माँ को जरूर केंद्र में रखा, पर उनका दायरा बहुत बड़ा था। माँ उनकी उर्जा का स्रोत थी।
कवि सुनील चौधरी ने कहा कि मनौवर राणा की नजरों में बदलती हुई – बिगड़ती हुई वह दुनिया भी शामिल है जिससे हमारा समय व समाज बुरी तरह परेशान है। सुनील चौधरी ने उनके मशहूर शेर –
‘सो जाते हैं फ़ुटपाथ पे अख़बार बिछा कर मज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते’ के हवाले से उनकी जरूरत को रेखांकित किया।
इसके अलावे सुधीर सुमन, सुरेश कांटक, सुनील श्रीवास्तव तथा बलभद्र आदि ने भी दूरभाष पर शायर राणा को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

नई दिल्ली:पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर ‘सिटीजन्स फॉर फ्रैटरनिटी’ का गहरा शोक और कड़ी निंदा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ ने मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम बनी विजेता।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

राजा परीक्षित ने कलयुग को आने से रोका था:राधा मोहन महाराज

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment