RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा माले भलुहीपुर -मिराचक मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने तथा गरीबों को बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग पर मिराचक मे 19 जनवरी को आयोजित करेगा सम्मेलन: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/ भोजपुर14 जनवरी। आज आरा नगर के मिराचक मे भाकपा माले के पांच वार्डों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक मे भलुहीपुर, मिराचक, खारा कुआं, रमगढ़िया,दुधकटोरा, नाजिरगंज, अहिरपुरवा, वलीगंज, हनुमानटोला,बेगमपुर मे पार्टी की ताकत बढाने और मजबूत करने पर गहन विचार विमर्श हुआ.इस बैठक कि अध्यक्षता भाकपा माले नेता अमित कुमार मालाकार ने की।आज की बैठक भलुहीपुर के समाज सेवी और सामाजिक न्याय के पक्षघर स्वर्गीय केदारनाथ यादव और भाकपा माले नेता शहीद सुफियान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुरु हुई।
भाकपा माले के पांच वार्डों के ब्रांच सचिवों की बैठक मे उपस्थित भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भलुहीपुर, मिराचक, खारा कुआं, रमगढ़िया,हनुमान टोला, बेगमपुर,गांगी गरिबों पिछड़ों का इलाका है जहां भारी तायदाद मे शहरी गरीब रहते है.इनकी उपेक्षा भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह और आरा नगर निगम के मेयर करते रहे है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस इलाके मे पेयजल,शौचालय, आवास के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का घोर अभाव है।यह इलाके सदर अस्पताल से काफी दुर है इसलिए इस इलाके मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र की आवश्यकता है और भाकपा माले के इस इलाके के ब्रांच सचिवों को भलुहीपुर – खारा कुआं मे तथा बिंदटोली मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने की मांग पर आंदोलन करना चाहिए,तथा शहरी गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सभी गरीब परिवार को दो,दो लाख अनुदान के लिए संघर्ष खड़ा करना चाहिए।
पांच वार्डों के ब्रांच सचिवों की बैठक मे फैसला लिया गया कि मिराचक मे 19 जनवरी 2024 को ओम प्रकाश महतो सभागार, व निर्मल पासवान नगर मे एक सम्मेलन आयोजित कर भाकपा माले को मजबूत करने के आंदोलन की रुपरेखा तैयार करेंगे।
आज की बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे आमित कुमार मालाकार, मो.नेहाल साहब,शहाबुद्दीन कुरैशी,सोनेलाल गुप्ता, धनंजय कुमार सिंह, मो.मुना,मो सफी आलम राईन, शिवनाथ चौधरी थे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा(माले) की जीत पर शाहपुर में निकला विजय जुलूस।

rktvnews

उमरिया:मकर संक्रांति पर उमरिया में युवा टीम ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे।

rktvnews

सारण:सोशल मिडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध की गईकार्रवाई।

rktvnews

30 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

इंडिया टेकेड में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी:राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

प्रधानमंत्री ने क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment