RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए!खेल सप्ताह के समापन समारोह में बोले विधायक गणेशराज बंसल

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 जनवरी। स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय 8 जनवरी से 13 जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन हुआ। जिसका शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड ने की। समारोह में मुख्य अतिथि हनुमानगढ विधायक गणेशराज बसंल, विशिष्ट अतिथि नेहरू मेमोरियल लॉ कॉलेज हनुमानगढ के डायरेक्टर अमित माहेश्वरी रहे। अन्य अतिथियों में पार्षद प्रमोद सोनी, शेर सिंह, भूपेन्द नेहरा व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू खान एवं महेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड, कार्यक्रम प्रभारी भावना एवं सचिव अनमोल कुमार शर्मा ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। विधायक का कॉलेज प्राचार्य एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड ने खेल सप्ताह के दौरान खेल उपलब्धियों के बारे में बताया तथा महाविद्यालय परिसर के महात्मा गांधी सभागार को सुसज्जित करने की मांग रखी।
विधायक गणेशराज बंसल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेल से जुडे रहने की प्रेरणा दी और उन्हानें कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। विद्यार्थियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इसी क्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया। साथ ही महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक अवतार सिंह को खेल कार्यों में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ संकाय सदस्य सिद्वार्थ राव ने खेल सप्ताह को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए सभी संकाय सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के खेल सप्ताह समापन समारोह में महाविद्यालय संकाय सदस्य भावना, सिद्वार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. सुभाष चन्द्र, सोहनलाल, डॉ. राजकुमार, महेन्द्र सिंह, किरण ढिल्ल, भागवन्ती, मनदीप कौर, सुमन, डॉ. श्रुति सिंह, विनोद कुमार बसंल, डॉ. यासमीन खानम् अजीतपाल सिंह, पंकज मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:एसडीओ ने लिया संभावित बाढ की तैयारी व कटाव का जायजा।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए डीआरडीओ द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया।

rktvnews

वैशाली: मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कुवैत में आग लगने की घटना में बिहार के 02 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायु सेना में सेवा के सात वर्ष पूरे किए।

rktvnews

Leave a Comment