RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बेतिया:नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे विद्यालय अध्यापकों के चेहरे!बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन को दिए धन्यवाद।

जिलाधिकारी द्वारा पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत कुल-4340 सफल अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र।

बेतिया/ बिहार 13 जनवरी।बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया अंतर्गत द्वितीय चरण में चयनित 96 हजार 823 शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का मुख्य आयोजन गांधी मैदान, पटना में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री, बिहार, तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य माननीय मंत्रीगण द्वारा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी क्रम में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
महाराजा स्टेडियम, बेतिया में आयोजित समारोह में कुल-4340 विद्यालय अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुजीत बरनवाल, जिला नजारत उप समाहर्ता, अनिल कुमार, शिक्षा विभाग के डीपीओ, योगेश कुमार, कुणाल गौरव, अलका सहाय, कुमार अनुभव, अन्य अधिकारी सहित शिक्षक अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
नियुक्ति पत्र पाकर सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद दिया और कहा कि वे निष्ठापूर्वक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का काम करेंगे। बच्चों के भविष्य को बेहतर करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं की उपेक्षा से आर के सिंह हारे,बोले हनुमान का रोल अदा करनेवाले राम बाबू प्रसाद चौरसिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:03 सितंबर 26

rktvnews

छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ यूनिवर्सिटी में जबरदस्त आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment