RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

नवादा: जिले के चयनित 1707 अध्यापकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्तिपत्र।

नवादा/बिहार 13 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल आदि अधिकारियों ने आज जिले के ऐतिहासिक हरिश्चन्द्र स्टेडियम नवादा में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित द्वितीय चरण की शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आज इस समारोह में जिले के लिए चयनित प्रारम्भिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1707 अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर आज स्टेज और पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया था। आज मंच पर 101 नव नियुक्त शिक्षकों का नियुक्ति पत्र का वितरण अधिकारियों के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। आज हरिशचंद्र स्टेडियम में आयोजित नियुक्ति पर वितरण समारोह में दो दिव्यांग शिक्षकों को जिलाधिकारी एवं विकास आयुक्त नवादा ने मंच से नीचे आकर उन्हें नियुक्ति पत्र अपने कर कमलों से दिए।
राज्य के ऐतिहासिक गॉधी मैदान पटना से आयोजित मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बिहार और विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री बिहार एवं अन्य मंत्रियों के द्वारा 25 हजार शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। शिक्षक के द्वितीय चरण मे बिहार राज्य में 96 हजार 823 शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिहार के संदेश का लाईव टेलीकास्ट कराया गया।
समारोह स्थल पर नव नियुक्त शिक्षकों ने अनुशासनबद्ध होकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला समाजिक सुरक्षा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :कर्नल मनु तिवारी की विदाई और नवपदस्थापित कर्नल पुनीत श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मो. सरफराज अहमद खान हुए सम्मानित!कार्यकर्ताओं के सम्मान से मिलती है आत्मिक संतुष्टि: डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

सारण:तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ भब्य उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में शास्त्रीय नाटक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन कर अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment