RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन।

दरभंगा/बिहार 12 जनवरी।जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने खेल प्राधिकरण से आये प्रशिक्षकों की देख-रेख में जमकर पसीना बहाया।
उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से 26 जनवरी 2024 तक 15 दिवसीय रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, इसमें पूरे बिहार राज्य से चयनित खिलाड़ी अण्डर – 17 (बालक/बालिका) में 18-18 खिलाड़ियों तथा अण्डर – 19 (बालक/बालिका) में 18-18 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिन्हें चार प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन खिलाड़ियों के अंदर वह जज्बा दिखाई पड़ने लगा है, जिससे बिहार की टीम पदक जीतने के करीब होगी।
उन्होंने बताया कि 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अण्डर -17 एवं अण्डर – 19) रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी 2024 तक पुणे में किया जाना है।
उन्होंने बताया कि अण्डर – 17 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक गौरव कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पटना तथा अण्डर – 17 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक दीपक कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी, भोजपुर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वहीं अण्डर – 19 (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक अरमान आलम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पटना तथा वहीं अण्डर – 19 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक वैभव कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी, पटना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related posts

बिहार: दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुविधा एप से उम्मीदवार भर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में विकास, सीमान्त क्षेत्रों में रिमाइग्रेशन को बढ़ावा देने व पलायन को रोकने तथा सैनिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित करवाने के संबंध में बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

स्व वेद प्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment