RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ई-वाहन एक्सपो का फीता काटकर किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को होटल मौर्य परिसर में आयोजित ई- वाहन एक्सपो कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। विभिन्न ई-वाहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
ई-एक्सपो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी स्टाॅलों पर जाकर विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाई गई ई-वाहनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कार्य पद्धति एवं विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य परिवहन आयुक्त असीमा जैन, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा तथा विभिन्न ई-वाहन कंपनियों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

rktvnews

महाराष्ट्र के ठाणे में चार मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त।

rktvnews

15 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में भारत की जनगणना, 2027 के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव का निर्धन।

rktvnews

Leave a Comment