RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा की आठवीं पुण्य तिथि आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाहपुर स्थित हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व विशेश्वर ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश विशेश्वर ओझा ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व विशेश्वर ओझा को एक महान विभूति की संज्ञा देते हुए कहा कि उनका अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची  श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर 50 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही गरीब एवं असहाय लोगों के बीच साड़ी एवं वस्त्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता दुखहरण सिंह तथा मंच संचालन राकेश विशेश्वर ओझा एवं विक्की तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धांजलि सभा में जदयू नेता तथा पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता विशाल सिंह, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, विधायक प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी, आरा मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज, सतीश भट्ट, युवराज सिंह, धीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण दूबे, डॉ मनीष तिवारी, डॉ कन्हैया सिंह, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मंटू दूबे, विदुर राम, मंगलाचरण तिवारी, भरत तिवारी, राजेंद्र मिश्र, हरिश्चंद्र प्रसाद, संजय सिंह, मीरा यादव, लक्ष्मण प्रसाद, वीरेंद्र तिवारी, वंदना राजवंशी, संजय ओझा, अशोक, राहुल मिश्रा, सुमन, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा में भोजपुरी गायक भरत शर्मा, अशोक मिश्रा, विष्णु जी चौबे तथा प्रियंका ने श्रद्धांजलि गीत गाकर माहौल को गमगीन बना दिया।

 

Related posts

FSSAI ने एफबीओ को फलों के रस के लेबल और विज्ञापन से शत-प्रतिशत फलों के रस होने संबंधी दावे को हटाने का निर्देश दिया।

rktvnews

राजद्रोह की धारा या सत्तापक्ष का हथियार।

rktvnews

बिहार सरस मेला:विलुप्त प्राय लोक कलाकृतियाँ हो रही पुनर्जीवित।

rktvnews

भोजपुर:दायित्व व कर्तव्यनिष्ठा आजादी का मान बढा़ते हैं : प्राचार्या नीशू जायसवाल

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य निर्वाचन ने प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

डीआरआई ने तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम किया, न्हावा शेवा बंदरगाह पर “ऑपरेशन फायर ट्रेल” में 35 करोड़ रुपये के चीनी पटाखे जब्त किए।

rktvnews

Leave a Comment