RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस काबरा श्रीलंका में कोलंबो पहुंचा।

नई दिल्ली 09 जनवरी।भारतीय नौसेना का द्रुत गति और त्वरित हमला करने में सक्षम युद्धपोत आईएनएस काबरा 08 जनवरी 2024 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचा। श्रीलंका की नौसेना द्वारा इस युद्धपोत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईएनएस काबरा के कमांडिंग ऑफिसर ने पोर्ट कॉल के दौरान पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर, रियर एडमिरल टीएसके परेरा से भेंट की।
प्रस्तुतिकरण के एक समारोह में आईएनएस काबरा द्वारा श्रीलंका की नौसेना एवं वायु सेना के लिए आवश्यक पुर्जे और आवश्यक उपकरण सौंपे गए। आईएनएस काबरा की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सागर परिकल्पना के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग व सौहार्द को और सशक्त बनाती है।

Related posts

भोजपुर : जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए गाँवों का भ्रमण

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात वाहन से टकराने से कार चालक की मौत! पत्नी, पुत्र, पुत्री,सास समेत चार जख्मी! महाकुम्भ से लौटने के क्रम मे हुआ हादसा।

rktvnews

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment