RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला कालेज आरा में विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषयक कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में एन सी सी व एन.एस.एस.के सयुंक्त तत्वावधान में ‘ विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी ने की।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए एन.एस.एस की नोडल ऑफिसर डॉ.सुप्रिया झा ने कार्यक्रम के विषय में बताया ।आगामी वर्षों में भारत की प्रगति में युवाओं का योगदान विषय पर वक्तव्य देते हुए इस विषय पर युवाओं के विचार आमंत्रित किए। एनसीसी की पदाधिकारी डॉ. स्मिता कुमारी ने वर्तमान में भारत के समक्ष समस्याएं विषय पर अपने विचार रखे ।अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.जुगल किशोर ने कन्या उत्थान योजना में उनके व्यक्तिगत विचार साझा किए। अर्थशास्त्र विभाग के डॉक्टर अमरेश ने भी छात्राओं की काफी हौसला अफजाई की और कहा कि राष्ट्र निर्माण में उन्हें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया व अपने विचार साझा किए। डॉ. विजयश्री डॉ. अमरेश कुमार ,डॉ. जुगल किशोर ,डॉ. सुमायला ,डॉ. आशा सिन्हा ,डॉ. स्वाति , डॉ. प्रीति , डॉ रजनी नरसारिया आदि शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया है ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related posts

देवघर: उपायुक्त का निर्देश सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत कराए अनुपालन।

rktvnews

झारखण्ड:सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा कर युवाओं को ठग रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखण्डों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण हेतु अधिगृहीत जमीन का डीएम ने किए भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment