RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न निर्माणाधीन संरचनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बक्सर/बिहार 06 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की निर्माणाधीन संरचनाओं, चिकित्सा महाविद्यालय, अभियंत्रण कॉलेज, केशोपुर बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना, निकृष योजना एवं मोक्षधाम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित परियोजना प्रबंधक BMSICL बिहार एवं L&T के प्रतिनिधि को चिकित्सा महाविद्यालय डुमराँव सहित जिला अंतर्गत अन्य स्वास्थ्य विभाग से संबंधित संरचनाओं को ससमय विभागीय मानक एवं गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग एवं भवन निर्माण निगम को कल्याण विभाग से संबंधित संरचनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही अन्य योजनाओं के संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवतापूर्ण तरीके से जनोपयोगी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, BMSICL, L&T के प्रतिनिधि के साथ संबंधित विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

आरा जंक्शन रेलफैन क्लब की वार्षिक बैठक, रेलफैनिंग को बनाया जायेगा पॉपुलर।

rktvnews

भोजपुर: रमना मैदान के समीप चर्च से पंखे हुए चोरी।

rktvnews

केन्द्र ने डार्क पैटर्न की रोकथाम और नियमों के मसौदा दिशानिर्देशों पर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी।

rktvnews

आरएसएस नेटवर्क का खुलासा।

rktvnews

ग्रीष्मावकाश में समर कैंप कार्यशाला आयोजित ।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के नए प्रधानाचार्य प्रो ओम प्रकाश राय से मिल छात्र जनता दल यूनाइटेड के शिष्टमंडल ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment