RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

सारण/ छपरा 05 जनवरी।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई। 08 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 05 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

भोजपुर:युवाओं के बिना राष्ट्र नव निर्माण की परिकल्पना असंभव : राजेश्वर पासवान

rktvnews

राष्ट्रपति ने कुलियाना में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

उजियार टोला में डायरिया पीड़ित इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने आज फिर किया दौरा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी पुस्तक ‘अपनापन’

rktvnews

हनुमानगढ़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को, सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने ली बैठक।

rktvnews

डीजीजीआई गुरुग्राम के अधिकारियों ने 461 मुखौटा कंपनियों से जुड़े आईटीसी रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसके तहत 863 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था, 2 गिरफ्तार

rktvnews

Leave a Comment