RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या में भोजपुर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 15 अगस्त। एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या में भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार भोजपुर पुलिस को आज 15 अगस्त 2024 को पीरो अनुमंडल के अजीमाबाद थाना अंतर्गत नूरपुर गांव से सटे सोन नदी के बघार में एक ही परिवार के तीन लोगों की डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त होती है। तुरंत थाना अध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आरंभिक जांच में पता चला कि 12 तारीख की रात में एक लड़का सुधन चौधरी घर से शौच करने के लिए निकला हुआ था और रात में वापस नहीं आने पर मां शांति कुवर और दूसरा बेटा बुधन उसे खोजने के लिए सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास घर से निकले, लेकिन वे भी वापस नहीं लौटे।
उसके बाद 13 तारीख की देर संध्या थाना को सूचना प्राप्त हुई, जिस पर थाना अध्यक्ष के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ किया गया। परंतु 15 तारीख की सुबह ग्रामीणों को बघार में गंध आने पर देखा गया कि घर से निकले तीनों की डेड बॉडी अलग-अलग स्थानों पर मिली हैं।
परिवार वालों द्वारा पहचान करने पर पता चला कि यह वही लोग हैं,जो दो दिन पहले घर से निकले थे और गायब हो गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने बताया कि 12 तारीख को ही उनके पड़ोसी भोला चौधरी और उनके लड़कों ने चेतावनी दी थी कि ‘कल तुम्हारा परिवार सुबह नहीं देख पाएगा।’ आरंभिक जांच और परिवार वालों के निशानदेही पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और वैज्ञानिकअनुसंधान के साथ घटना के संपूर्ण तथ्य को जल्द साक्ष्य सहित इकट्ठा करते हुए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

महाकुंभ:फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बार फिर टल गया बड़ा हादसा।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष में गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ, अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा और गृह प्रवेश कराया।

rktvnews

राजस्थान:सहकारिता मंत्री गोतम कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई।

rktvnews

मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज में प्रमाण पत्र वितरण सह विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment