RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

आरा/भोजपुर 04 जनवरी। आज भाकपा माले के नगर सचिव दिलराज प्रीतम,अमित कुमार बंटी एवं कृष्णा रंजन गुप्ता के नेतृत्व में फुटपाथी मछली व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई और फुटपाथ मछली व्यवसायिक संघ का गठन किया गया।
विदित हो की माले नेता अमित कुमार बंटी के नेतृत्व में बीते दिनों फूटपाथी मछली व्यापारियों ने निगम के ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से फुटपाथी मछली व्यापारियों से की जा रही वसूली को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात की थी और आगे की रणनीति हेतु आज माले नेताओं और सभी फुटपाथी मछली व्यापारियों के साथ बैठक की घोषणा की थी जिसके तहत आज बैठक कर 15 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया है।समिति में अखिलेश प्रसाद बिंद को संयोजक और रंजन गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया।बैठक के दौरान बताया गया की आगामी 11 जनवरी को फुटपाथी मछली व्यवसायिक संघ अवैध वसूली सहित अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नगर निगम आरा के समक्ष विशाल धरना को आयोजित करेगा।इसके अतिरित्क आज की बैठक में 23 जनवरी को होने वाले व्यासायिक संघ के धरने को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों एवं योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2026 का दौरा किया।

rktvnews

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 फरवरी 26

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment