RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रायपुर : मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आने कीअपील की।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 31 दिसंबर।प्रधानमंत्री के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है | प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है| इन शिविरों में लोगों के की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के साथ ही स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान कीजा रही है | शिविरों में हितग्राहियों को सिकलसेल कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ ही टी.बी. मरीजों को फ़ूड बास्केट भी प्रदान किए जा रहे हैं |
प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 दिसम्बर 2023 से की गई है | अब तक प्रदेश में 3 हजार 242 कैंप लगाए जा चुके हैं | अपने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इन कैम्पों में जाकर हितग्राहियों से मिलकर सिकलसेल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड दिए गए एवं टी.बी. मरीजों को फ़ूड बास्केट वितरित किए गए | अब तक इन शिविरों में 7 लाख से अधिक लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई है साथ ही 1 हजार 325 लोग निक्षय मित्र बन टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आएं हैं जिनमें मुख्मंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल हैं उन्होंने टीबी रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए लोगों से निक्षय मित्र बनकर आगे आने की अपील की है |
कैम्पों में 5 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई | शिविरों में 4 लाख 99 हजार से अधिक की रक्तचाप जाँच, 4 लाख 85 हजार की मधुमेह जाँच, 2 लाख 88 हजार की सिकलसेल जाँच एवं 59 हजार से अधिक की एनसीडी स्क्रीनिंग कर उच्च स्वास्थ्य संस्था रेफर किए गए हैं | विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अब तक 54 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं एवं इन शिविरों में 1 लाख 80 हजार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सामाजिक पुनर्वास कोष से चयनित 18 लाभार्थियों के बीच सहायता राशि की गई वितरित।

rktvnews

चितौड़गढ़:मतदान समय प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 फरवरी 26

rktvnews

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी।

rktvnews

Leave a Comment