RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी रईस जमींदार निशान सिंह जुरी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर 31 दिसंबर।बेहरा अगरसंडा निवासी स्वतंत्रता सेनानी रइस जमींदार स्वर्गीय निशान सिंह जूरी के पुण्यतिथि कार्यक्रम सह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाप के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि शामिल हुए, मूर्ति का अनावरण पूजा पाठ मंत्र उच्चारण के साथ संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उनको नमन करते हुए रघुपति यादव ने कहा कि निशान सिंह जुरी का योगदान देश को आजाद कराने में अहम रहा है, ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों से हम सबों को अन्याय, जुल्म के खिलाफ लड़ने की सीख मिलती है , वे आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचारों को हम सब को आत्मसात करके आगे बढ़ने की जरूरत है।उन्होंने कहा की समाज में बढ़ रही कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चलाने की जरूरत है, जिससे समाज नशा मुक्त, भय मुक्त बन सके, उनके योगदान को याद करते हुए रघुपति यादव ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मिलने वाली पेंशन को राष्ट्र हित में दान दे दिया और बेहरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहरा को एवं स्वास्थ्य केंद्र को भूमि एवं भवन दान दे दिया।जिन्होंने समाज हित में और देश हित में अपने आप को झोंक दिया ऐसे महान विभूति को शत-शत नमन आने वाले जनरेशन को उनकी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं होने देना है इनसे प्रेरणा लेकर समाज और देशहित में काम करने की जरूरत है। मौर्य होटल के बीडी सिंह ने उनके जीवन काल के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनसे और उनकी प्रतिमा से समाज को सीखने की जरूरत को बताया।वही इस कार्यक्रम में देर से आए भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के और जिला के गौरव थे नीरू जी और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है और देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले वीर पुरुष की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी ।इस अवसर पर अन्य कई गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से मनोज सिंह, डॉक्टर प्रशांत कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज पाण्डेय, धर्मेन्द्र पांडेय, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निशान हंस जुरी के परिवार के सदस्यों में देवराज सिंह, दिनेश्वर सिंह, कीर्ति आजाद सिंह, शक्ति सिंह, कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

Related posts

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

rktvnews

IA डोनार ( दरभंगा ) में स्थापित होगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, ₹27.44 करोड़ के निवेश से 300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

गढ़वा:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए।

rktvnews

चतरा:जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त हुए डीएम, अनावश्यक रेफर पर रोक का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment