RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

राजस्थान:राजभवन में सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति! राज्यपाल ने सुन्दरकाण्ड का पारायण कर सबके मंगल की कामना की।

जयपुर/राजस्थान 31 दिसम्बर। राजभवन में रविवार को सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति हुई।
राजभवन के दरबार हॉल में हुए इस संगीतमय अनुष्ठान में राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र और दूसरे परिजनों के साथ ही राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने सुन्दरकाण्ड का भाव प्रवण पारायण किया।
सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति में भक्त हनुमान के लंका प्रस्थान, विभीषण और सीता से भेंट, सीता को श्री राम की मुद्रिका देने, लंका दहन और लंका से वापसी के प्रसंगों के श्लोकों दोहों और चौपाइयों का मधुर गान हुआ।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुन्दरकाण्ड को अपूर्व बताया। उन्होंने सुन्दरकाण्ड के पारायण बाद परिजनों सहित राम भक्त हनुमान का विधिवत पूजन और आरती करते हुए सभी के मंगल की कामना की।

Related posts

वंदे मातरम से प्रेम या समावेशी राष्ट्रीय आंदोलन से नफरत।

rktvnews

संशोधित वक्फ़ बिल से ग़रीब मुसलमानों का होगा भला: विद्यार्थी संगठन

rktvnews

रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डुमरिया घाट पुल के पास बनाए जा रहे स्थाई नाका का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल किया बरामद।

rktvnews

सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच होली मिलन सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment