RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भईल बिहान के तत्वावधान में आयोजित की गई”आरा के नाम,गीत गजल की एक शाम “वर्षांत भव्य संगोष्ठी।

आरा/ भोजपुर 30 दिसंबर।प्रगतिशील साहित्य संस्कृति की संवाहिका ख्यात संस्था “भईल बिहान”की ओर से एक भव्य काव्य संगोष्ठी “आरा के नाम , गीत गजल की एक शाम”शुक्रवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध विद्वान आलोचक डॉ रवींद्र नाथ राय द्वारा की गई । विषय प्रवर्तन करते हुए गोष्ठी संचालन के क्रम में वरिष्ठ कवि जनार्दन मिश्र ने कहा कि आज की चुनौतियां पहले से दिन प्रति दिन जटिल होती जा रही हैं , इसलिए आज का कवि कर्म भी अति जटिल कार्य है , जिसे शिद्दत से ग्रहण किए जाने की जरूरत है।
दिल्ली से पधारे प्रख्यात कवि व गजलकार देवेंद्र गौतम ने अपनी गजलों के माध्यम से समय की जटिलताओं को बखूबी रेखांकित किया। हरेक सांस से आता है गाम गाम धुआं…बदलकर रख दो मेरी जिंदगी का नाम धुआं…..।चंडीगढ़ के प्रख्यात गीतकार हरेंद्र सिन्हा ने अपने गीतों के माध्यम से बेटियों को देश के लिए वरदान कहा घर की मान शान होती हैं बेटियां….। डॉ रवींद्र नाथ राय और प्रो अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने पिता पर केंद्रित कविताओं से पिता के आंतरिक स्वरूप को विस्तार प्रदान किया। चर्चित कवि ओमप्रकाश मिश्र और कवि कथाकार सिद्धनाथ सागर ने अपनी कई धारदार कविताओं के माध्यम से समय ,प्रकृति और पर्यावरण के विविध पहलुओं को रेखांकित किया। डॉ किरण कुमारी , डा ममता मिश्र , रिंकी सोनी , अनामिका और प्रखर कवयित्री शालिनी ओझा की कविताओं में नारी संघर्ष और नारी चेतना का सम्यक भाव देखने को मिला।प्रसिद्ध भोजपुरी एवम् हिंदी कवि राकेश ओझा उर्फ गुड्डू ओझा ने अपनी भोजपुरी कविताओं में भारतीय गांव की खांटी सुगंध और ठसक का व्यापक अनुभव कराया।भोजपुरी चर्चित कवि जनमेजय ओझा , शिवदास सिंह ,प्रख्यात विद्वान प्रो बलिराज ठाकुर , पंडित सत्यनारायण ओझा ,डा कुमार शीलभद्र , प्रो दिवाकर पाण्डेय की कविताएं श्रोताओं के दिल को झकझोरने में पूरी तरह से कामयाब रहीं।काव्य गोष्ठी में उपस्थित लोगों में मधु मिश्र , अशोक शाश्वत , रामकुमार शुक्ल , प्रो योगेंद्र पाठक , संजय कुमार , राम कुमार शुक्ल ने भी अपनी अपनी कविताओं में जीवन के विविध रंग बिखेरे।भईल बिहान के विद्वान अध्यक्ष प्रो हरे कृष्ण उपाध्याय ने अपने विशिष्ठ उद्बोधन में कहा कि भईल बिहान मात्र एक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था नहीं है , यह हमारी जीवन शैली है , जिसमें तमाम भाषाओं की सुगंध है जिससे हमारी भोजपुरी भाषा अति ही संवृद्ध है।धन्यवाद ज्ञापन प्रो अयोध्या प्रसाद उपाध्याय द्वारा संपन्न किया गया ।

Related posts

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

भोजपुर:प्रो.राजीव कुमार इतिहास संकलन समिति, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment