RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर मे कार लूट कांड में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गाँव के पास एन एच 922 पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर कार समेत दो एंड्रायड मोबाइल लूट लेने के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उदभेदन कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने वादी समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले के वादी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के विकास नगर, कुर्जी मुहल्ला के कुंदन कुमार ने अपने बयान में लिखा है कि 25 दिसंबर 2023 को 21:50 बजे रात्रि में अपने दोस्त के साथ पटना से विंध्याचल जाने के क्रम में एन एच 922 पर शाहपुर थाना अंतर्गत कनैली गांव के पास पहुंचे तो कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर कार समेत दो एंड्रायड मोबाइल लूट लिया और भाग गये। इस संबंध में वादी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना कांड संख्या 588/2023 दिनांक 27/12/2023 दर्ज किया गया। उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी तथा लूटी गई कार एवं एंड्रायड मोबाइल की बरामदगी हेतू भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार तथा थाना के सशस्त्र बलों की गठित विशेष टीम द्वारा छापामारी कर उक्त कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से लूटी गई एक कार एवं दो एंड्रायड मोबाइल को बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच और पूछताछ के क्रम मे इस मामले में वादी और अपराधियों के बीचअनबन की बात सामने आई। बताया जाता है कि शराब मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके परिणामस्वरूप प्राथमिकी दर्ज कराई गई। हालांकि इस मामले की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस ने वादी कुंदन कुमार समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मुहल्ला के कुंदन कुमार, पटना के दीघा थाना क्षेत्र के दीघाघाट अखाड़ा रोड के बिट्टू कुमार और पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मायका कॉलोनी के पंकज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

Related posts

सुनो नहरों की पुकार : जनजागरण अभियान।

rktvnews

वांचित न्याय सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

बक्सर:आचार्य धर्मेन्द्र के नेतृत्व में चल रहा है भागवत यज्ञ।

rktvnews

भोजपुर: आरा के अम्बेडकर कॉलोनी के सफाई कर्मी मृतक बिरजु कुमार के परिजनों से मिले सासंद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट बन रहा रचनात्मक, कमलेश, समीर कुमार और मोहम्मद जैश ने जीते ईनाम।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल, एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment