RK TV News
खबरें
Breaking Newsमानवता

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता! हनुमान की अंधेरी जिंदगी में आया उजाला।

जयपुर/राजस्थान 29 दिसंबर। मोतियाबिंद के कारण अब तक मुश्किल जिंदगी जी रहे जयपुर के अजयराजपुरा गांव के निवासी हनुमान भावरिया की जिंदगी में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संवेदनशीलता के कारण खुशियां लौट आई हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर तहसील के अजयराजपुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं सुशासन दिवस कैम्प का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां हनुमान भावरिया पुत्र घासीलाल भावरिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेश होकर मोतियाबिंद के कारण आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को तुरंत हनुमान की आंखों का ऑपरेशन कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद जयपुर के रूकमणी देवी बेनी प्रसाद राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय में गुरूवार को हनुमान का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता से हनुमान को बड़ा संबल मिला है। अब उन्हें अपने रोजमर्रा के काम-काज में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related posts

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

ग्वालियर:स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी भारी पड़ी,बरई उपार्जन केन्द्र पर छापामार कार्रवाई कर 683 बैग गेहूँ जब्त।

rktvnews

ईआईएसीपी ने प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

दहेज का फल!

rktvnews

मोतिहारी:सभी भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी भाषा में उद्घोषणा को ले प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment