RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय बैंकर्स तिमाही बैठक!नाबार्ड ऋण योजना 2024-25 की बुकलेट का विमोचन।

बुकलेट का विमोचन करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 28 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सितंबर से अब तक बैंकों के कार्य की समीक्षा हुई। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने नाबार्ड की अनुमानित ऋण योजना 2024-25 की बुकलेट का विमोचन किया।
इस मौके पर डीसी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए अधिक से अधिक नागरिकों का पंजीकरण करवाया जाए। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष के बीच की आयु के नागरिक 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर बीमा करवा सकते हैं। इसमें दुर्घटना में मौत होने पर परिवार जनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता तथा कोई शारीरिक अपंगता होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपए सालाना प्रीमियम पर 2 लाख का बीमा किया जाता है। इसमें 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस), लीड बैंक मैनेजर विजय सिंह, सीएमजीजीए दिवाकर कुमार, पशुपालन विभाग से उपनिदेशक डॉक्टर नसीब सिंह, आरबीआई से एलडीओ विशाल कुमार, डीडीएम नाबार्ड अभिषेक दहिया, सभी बैंक डीसीओ व विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ऑक्सफोर्ड तक पहुँचे अदाणी विद्या मंदिर के छात्र विवेक।

rktvnews

भोजपुर: पीरो में अनुमंडल पदाधिकारी ने दिलाई जीविका दीदियों को मतदान की शपथ।

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई : कैंसर पीड़ित का आयुष्मान कार्ड त्वरित बनाने के निर्देश

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को ले जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बुनियादी केंद्र बक्सर का किया औचक निरीक्षण,प्रबंधक और लेखापाल मिले नदारद।

rktvnews

Leave a Comment