RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.30 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

नई दिल्ली/27 दिसंबर।कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.30 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जिसमें एनएलसी इंडिया के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में 2.30 करोड़ रुपये शामिल हैं। यह सहायता चक्रवात मिचौंग के कारण हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के लिए है, जिसने चेन्नई और आसपास के जिलों तिरुवल्लूर, कांचीपुरम तथा चेंगलपट्टू को अत्यधिक नुकसान पहुंचाया और तूतीकोरिन तथा तिरुनेलवेली के दक्षिणी जिलों में हाल ही में हुई अभूतपूर्व भारी बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी है।
एनएलसी इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने आज 4.30 करोड़ रुपये का चेक तमिलनाडु सरकार सचिवालय में मुख्य सचिव शिव दास मीना की उपस्थिति में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सौंपा।
एनएलसी इंडिया ने 5 से 15 दिसंबर के दौरान अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों के साथ 18 विशाल 25 एचपी जल पंपों को तैनात करके मदद का हाथ बढ़ाया था और महत्वपूर्ण स्थानों पर बाढ़ के पानी को हटाया था तथा बाढ़ प्रभावित आवास स्थानों से 51,20,000 क्यूबिक फीट पानी साफ किया था।
वर्तमान में 17 दिसंबर से एनएलसी इंडिया ने लगातार बारिश के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए बाढ़ प्रभावित तूतीकोरिन जिले में 25 एचपी के इसी प्रकार के 12 पंप तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त, तूतीकोरिन में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए एनएलसीआईएल के संयुक्त उद्यम पावर प्लांट एनटीपीएल के आरओ प्लांट से पीने के पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है।

Related posts

आजमगढ़: गौरवशाली पूर्वांचल का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा, बोले- जून अंत तक आंगनबाड़ी में नियुक्तियां पूरी करें, जुलाई में सभी निर्माणाधीन केंद्र हों पूर्ण।

rktvnews

चतरा :21 जून को होगी NEET (UG) पुनर्परीक्षा, 434 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाडिया को विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या की निंदा की।

rktvnews

Leave a Comment