RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्व मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामचंद्र राय ने चार बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और एक बार राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। वे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्व रामचंद्र राय का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

नारनौल:6 मार्च को आईटीआई में जॉब मेले आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सरकार की मंशा नही है कि सदन सुचारू रूप से चले : सांसद ,सुदामा प्रसाद

rktvnews

वैशाली:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी०के० अनिल की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

अब हर प्लेयर के पास होगा अपना खुद का कोच; सौरव गांगुली और काबुनी ने भारत में लॉन्च किया एआई स्पोर्ट टेक प्लेटफॉर्म।

rktvnews

कोरबा : ट्रायसिकल से यूनस का सफर होगा आसान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े।

rktvnews

Leave a Comment