RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बक्सर:डी के कॉलेज में धरीक्षना कुंवरी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली! रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

डुमरांव/बक्सर 19 दिसंबर। डी. के. कॉलेज, डुमरांव में धरीछना कुंवरी की पुण्यतिथि को महाविद्‌यालय परिवार ने काफी उत्साहपूर्वक मनाया। पुण्यतिथि के अवसर पर पूजा-पाठ के आयोजन के साथ ही महाविद्यालय रेड रिबन कल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व महाविद्यालय सेहत केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. रमेन्द्र कुमार सिंह ने किया और दानवीर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महावि‌द्यालय परिवार एवं धरीक्षना कुंवरी के परिजन भी उपस्थित रहे। प्रभारी प्रचार्थ डॉ.राजू मोची, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ० अरविन्द कुमार सिंह एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने बताया कि धरीक्षना कुंवरी नारी सशक्तीकरण की प्रतिमा थी जिन्होंने खुद अनपढ़ रहते हुए भी इस क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाने का काम कर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया है। जो काबिले तारिक है। अनपढ़ रहते हुए भी धरिक्षणा कुंवरि ने पुराने शाहाबाद जिला में शिक्षा की लौ जलाने का काम किया था। दानशीलता व दानवीरता को लेकर इतिहास के पन्ने में धरिक्षना कुंवरी (डी.के.) का नाम अकिंत है। सूबे के पुराने शाहाबाद जिला अब बक्सर, सासाराम, भोजपुर एवं कैमूर के लिए नारी सशक्तिकरण की प्रतिक है। आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी को अपने सोने का कंगन तक दान कर दिया था। उनकी दानवीरता का कई जीता मिशाल आज भी मौजूद है। इस अवसर पर शिक्षकों में डॉ. ऊषा रानी, डॉ. सरोज राम, डॉ. अमृतांशु, अरबाब खान, डॉ. रमेश कुमार यादव, अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. राधिका रमण सिंह, डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. हरेराम सिंह, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, मो. असलम, डॉ. रागिनी कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में अजित कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर, अभिमन्यु सिंह, संजय कुमार सिंह, विकास रंजन सिंह, आशीष ओझा, राहुल कुमार, नथुनी प्रसाद, रामशंकर राय, लक्ष्मण सिंह, नेपाली राम, धर्मेन्द्र पाण्डे सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम व डाइट का अवलोकन किया।

rktvnews

कोचिंग संचालकों संग जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: फलेरिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :  सहजौली में किसान चौपाल में कृषि से संबंधित सिखाये गये गुर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जनवरी 24

rktvnews

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment