RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दुखता है मन…. रोती है आंखें:रघुपति

बिशुनपुर गांव पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिलने जाते पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 22 दिसंबर। दुखता है मन…! रोती है आंखें इन मार्मिक शब्दों को भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रघुपति यादव ने अपने विधान सभा क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में 2 युवकों के मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद कही। रघुपति यादव ने 30 वर्षीय पंकज सिंह जिनकी शादी पिछले महीने ही हुई थी और छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में जीविका के लिए किसी निजी पब्लिकेशन में सेल्स एक्जुकेटिव का काम करते थे जहां एक दुर्घटना में डंफर की चपेट में आ जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतक पंकज सिंह के परिजनों संग संवेदना व्यक्त करते पूर्व प्रत्याशी रघुपति यादव

जिसकी ख़बर वहां की स्थानीय पुलिस ने परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी थी तथा दूसरी दुःखद घटना बिशुनपुर के ही शिक्षक अशोक सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार सिंह जो एक क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी थे वो कैंसर से पीड़ित थे जिनका परिवार द्वारा काफी दिनो से इलाज कराया जा रहा था।

कैंसर से मृत हुए आकाश कुमार सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाते रघुपति यादव

जिन्होंने वाराणसी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड दिया था के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की।
अपने क्षेत्र में शोकित परिजनों से मिलने की कड़ी में रघुपति यादव ने गांव के ही शैलेश पांडेय की माता जी के निधन पर उनके निवास पहुंच अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।

शैलेश पांडेय की माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते पूर्व प्रत्याशी रघुपति यादव

रघुपति यादव ने शोकित परिजनों से मुलाकात करने के बाद आरा लौट भरी आवाज से कहा की कम उम्र में नौजवानों की मृत्यु से वास्तव मे मन दुखित होता है और आंखे रोती है। उन्होंने 30 वर्षीय पंकज सिंह की मृत्यु की चर्चा करते हुए बताया की यह कैसी विडंबना है जिस घर में कुछ दिन पहले खुशी के संगीत से आंगन और गांव गुलजार था बियाही गई लड़की ने अपने सुखी जीवन की कल्पना की थी लेकिन काल के ग्रास ने सारी खुशियों को ही निगल लिया। रघुपति यादव ने कहा की किसी के भी दुख को हरने की क्षमता तो किसी के पास नही लेकिन ये मेरा क्षेत्र है और यहां के लोग मेरे परिवारजन है इसलिए मैं इस संबंध में अधिकारियों से बात कर दुर्घटना निहित मिलने वाले सरकारी लाभ को दिलवाने का जल्द से जल्द प्रयास करूंगा।
इस दौरान पूर्व प्रत्याशी के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडे,अभिनेता सह गायक हरी ओम यादव,मनोज यादव,संतोष कुमार यादव,सुभाष राय,प्रयाग राय,भाई भिखारी राय,बबन यादव सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

नारनौल:जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका : इंद्रजीत

rktvnews

भोजपुर:जल–जीवन–हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की हुई चोरी।

rktvnews

11से 16 सितंबर तक चलने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का उदघाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया।

rktvnews

सभी विधायी निकायों को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए :लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर वुशु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,सफल खिलाड़ी पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment