RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

रोहतास:शिविर सह वितरण समारोह आयोजित।

रोहतास/ बिहार 21 दिसंबर।आज नौहट्टा प्रखंड के रेहल पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में जिला प्रशासन एवं वन प्रमंडल रोहतास के सौजन्य से एक शिविर सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोहतास और उप विकास आयुक्त रोहतास जिला वन पदाधिकारी वन प्रमंडल रोहतास, नगर आयुक्त सासाराम एवं अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी, रोहतास, जिला कल्याण पदाधिकारी रोहतास, प्रखंड विकास पदाधिकारी नौहट्टा एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जैसा की विदित है कि नौहट्टा एवं रोहतास प्रखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या बनी रहती है और वहां के स्थानीय निवासियों को दूर से सिर पैर धोकर पानी ले जाना पड़ता है। इसके निराकरण के लिए 500 लोगों को वेलो वॉटर व्हील प्रदान किया गया। यह एक प्रकार के पहिए पर चलंत पानी की टंकी है जिसकी क्षमता 45 लीटर है। इसे पहाड़ी क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के निवासियों को जिला पदाधिकारी रोहतास एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त लोगों को कंबल , दिव्यांगजनों को बैसाखी एवं हियरिंग एड उपकरण भी प्रदान किए गए। कल्याण विभाग की तरफ से दो व्यक्तियों को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सहयोग राशि प्रदान की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए तथा वनवासी समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में कुछ दिन पूर्व रेहल में ही जनसंवाद का एक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया था साथी ही अभी कुछ सप्ताह के भीतर ही ऐसे शिविर का भी आयोजन किया गया है। इन क्षेत्रों के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केदो पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और अनुश्रवण किया जा रहा है।
बनवासी समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में को बेहतर करने तथा उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, सौर बिजली, पानी इत्यादि की पहुंच पहले से बेहतर हो, इसको सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के सुविधा अधिक से अधिक इन क्षेत्र के लोगों तक पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है और राज्य सरकार के द्वारा भी पर्याप्त मदद मिल रही है । अनुसूचित जाति जनजाति समुदायों के कल्याण के लिए राज्य सरकार और कल्याण विभाग के सहयोग से इस समुदाय के छात्रों के बेहतर पठन-पाठन और रोजगार के दिशा में भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

Related posts

पटना:पाँच दिवसीय किताब उत्सव का समापन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 दिसंबर 24

rktvnews

होली पर विशेष -कला/साहित्य/इतिहास में होली।

rktvnews

भोपाल:धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शहीद की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास।

rktvnews

नई दिल्ली:2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ मनाया जाएगा “जय जवान – जय किसान सम्मान दिवस” : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

rktvnews

Leave a Comment