RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महेंद्रगढ़:जिला के नए कलेक्टर रेट पर 25 तक कर सकते हैं दावे व आपत्तियां!डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

डीसी मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 20 दिसंबर। जिला महेंद्रगढ़ में वर्ष 2024 के लिए जमीन के नए कलेक्टर रेट निर्धारित किए जा रहे हैं। जिला का कोई भी नागरिक 25 दिसंबर तक इस संबंध में अपनी आपत्ति या सुझाव उपायुक्त कार्यालय में दे सकता है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट जिला महेन्द्रगढ़ की वेबसाईट URL Web-HALRIS-jamabandi.nic.in पर अपलोड हैं। वेबसाइट पर लॉगिन करके कोई भी नागरिक इसे देख सकता है। किसी नागरिक को इस संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव है तो वह 25 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय की एचआरसी शाखा के कमरा नंबर 312 में दस्ती व रजिस्टर्ड डाक से दे सकते हैं। इसके अलावा वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर के बाद किसी भी नागरिक का कोई एतराज व सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related posts

रोहतास:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

📞…….hello डॉक्टर पटना भेज तारे अइजा इलाज न हो पाई😫

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान का किया दौरा।

rktvnews

कांग्रेस के बाद राजद ने थामा शिक्षकों का हाथ!राजद नेता प्रिय रंजन हुए धरने में शामिल।

rktvnews

जयपुर:12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह।

rktvnews

लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत खिलौना और गुड़िया शिल्पकारों के लिए पैकेजिंग पर एक परिवर्तनकारी कार्यशाला का आयोजन वाराणसी में किया; इसका मुख्य उद्देश्य ‘गुड़िया और खिलौना’ क्षेत्र को मजबूत करना था

rktvnews

Leave a Comment