RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपलगंज: जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर द्वारा विशिष्ट दात्ताकगरण संस्थान, हजियापुर मोड़ का किया गया निरीक्षण।

गोपलगंज/बिहार 19 दिसंबर।किशोर न्याय अधिनियम 2015, बिहार किशोर न्याय नियमावली, 2017 के प्रावधानों के आलोक में आज जिला निरीक्षण समिति, गोपालगंज द्वारा जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में संचालित एक मात्र बाल देखरेख संस्थान, विशिष्ट दात्ताकगरण संस्थान, हजियापुर मोड़, गोपालगंज का निरीक्षण किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि संस्थान में आवासित चार बालको के बेहतर चिकित्सीय देखभाल हेतु विशेष ध्यान दिया जाय एवं एक विशेष आवश्यकता वाले बालक (मुलतः बेतिया का) बेहतर ईलाज एवं देखभाल हेतु निदेशक, समाज कल्याण से संपर्क कर पटना स्थानांतरित करने हेतु पहल करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्दी के मौसम में बालको के कमरे को गर्म रखने हेतु बिजली उपक्रम (राॅड हीटर) का उपयोग करने का सुझाव दिया गया। साथ ही पोषण स्तर में रेड जोन में आने वाले बालको का डायट चार्ट पोषण विशेषज्ञ से बनवाकर बालको को खाना खिलाने को कहा गया। इस हेतु सिविल सर्जन को निदेश दिया गया। निरीक्षण के समय सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई प्रशांत मिश्रा, सिविल सर्जन डाॅ0 बिरेन्द्र प्रसाद, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाॅ0 शाशि रंजन प्रसाद, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, गोपालगंज साक्षी कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा, रंजीत पासवान, समन्वयक, विशिष्ट दात्ताकगरण संस्थान विजय कुमार, डाॅ0 मंकेश्वर कुमार आदि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम प्रशांत मिश्रा, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्व की बैठक के अनुपालन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम में संलग्न बालको का जिले में अभियान चलाकर जिले में सर्वे करने विमुक्त बालको को पुर्नवास हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़कर बालक एवं परिवार को सशक्त बनाने हेतु पहल करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस को सामाजिक पृष्ठ भूमि रिपोर्ट एवं सभी परिवीक्षा पदाधिकारी को इंडिविजुअल केयर प्लान नियमित रूप से प्रस्तुत करने एवं उसकी गुणवता पर ध्यान देने को कहा गया। बाल कल्याण समिति, गोपालगंज के नव नियुक्त अध्यक्ष, साक्षी कुमारी, सदस्य, प्रदुमन कुमार उपाध्याय, सदस्य, ममता श्रीवास्वत एवं सदस्य, सुनील कुमार राम से परिचय प्राप्त करने के उपरांत समिति के समक्ष उपस्थापित मामलों, निष्पादित मामलों एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही बालहित में समिति सदस्यों को बच्चों के सर्वोतम हित में कार्य करने को कहा गया।

Related posts

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुमका में रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

महावीर जयंती पर विशेष:एक फूल खिला अलबेला।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने 5 राज्यों को 1554.99 करोड़ रूपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंज़ूरी दी।

rktvnews

अमेरिका-इजरायल धुरी को चुनौती देता वामपंथ।

rktvnews

भोजपुर:नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment